🔳स्कूली बच्चों व राहगीरों पर मंडरा रहा था खतरा
🔳दस से ज्यादा कुत्ते पकड़कर ले जाए गए रेस्क्यू सेंटर
🔳रेस्क्यू सेंटर में किया जाएगा टीकाकरण

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में आवारा कुत्तो के आतंक पर अंकुश लगाने को अभियान तेज कर दिया गया है। आवारा कुत्ते पकड़ने को चले विशेष अभियान में दस से ज्यादा कुत्ते पकड़कर मजखाली स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है।

गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग उठने के बाद अब कुत्ते पकड़ने का अभियान शुरु कर दिया गया है। गुरुवार को हिमालयनटेल चैरिटेबल संस्था ने बाजार क्षेत्र में टीम के सदस्यों के साथ अभियान चलाया। चार घंटे से भी अधिक समय तक चले अभियान में दस से ज्यादा आवारा कुत्ते पकड़े गए। टीम के संस्थापक इरम अली कुरैशी के अनुसार आवारा कुत्तों को मजखाली स्थित रेस्क्यू सेंटर ले जाकर टीकाकरण किया जाएगा। बताया की अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान शुभम, अतुल, अविनाश, मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!