🔳लहसुन की कीमत पहुंची दो सौ रुपये किलो
🔳अदरक भी दोहरे शतक के नजदीक
🔳लगातार कीमत बढ़ने से घरों का बिगड़ा बजट
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
टमाटर के बाद अब प्याज के दाम आसमान चढ़ गए हैं। लहसुन भी बजट से बाहर हो गया है। अदरक के दाम भी दोहरे शतक के करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही कीमतों से प्याज, लहसुन व अदरक गरीब की थाली से बाहर होने के कगार पर पहुंच गया है फलों में अनार की कीमत में वृद्धि हो चुकी है।
कोसी घाटी के बाजारों में प्याज, लहसुन व अदरक की किमतो में भारी उछाल आ गया है। कीमतें बढ़ने से लोगों का बजट भी बिगड़ने लगा है। आमतौर पर बीस से तीस रुपये किलो बिकने वाले प्याज ने लोगों के आंसू निकाल दिए हैं। प्याज की कीमत सत्तर रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। स्वाद का तड़का यानि लहसुन ने किमतो का दोहरा शतक पूरा कर लिया है। दो सौ रुपये किलो बिक रहे लहसुन से लोग दूरी बनाने लगे हैं। सब्जियों व चाय में स्वाद बढ़ाने वाला अदरक भी 180 रुपये किलो बिकने लगा है। प्याज, लहसुन व अदरक के दाम आसपास छूने से दाल में तड़का भी महंगा हो चुका है। त्यौहारी सीजन शुरु होने के साथ ही अनार ने भी रंग बदल लिया है। अनार की कीमत भी ढाई सौ रुपये किलो पहुंच गई है। हाइवे पर स्थित खैरना, गरमपानी व आसपास के क्षेत्रों में प्याज, लहसुन व अदरक की किमतो में उछाल आ गया है। खैरना के व्यापारी दीपक सिंह बिष्ट व देवेश कांडपाल के अनुसार बड़ी मंडियों से ही दामों में बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में उछाल आने से बिक्री भी प्रभावित हो चुकी है।




