🔳पहाड़ी कटान से पहाड़ी से भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा
🔳पहले निकलने की होड़ में खतरे वाले स्थान पर हो रहे खडे़
🔳यात्रियों व बाइक सवारों को समुचित दूरी पर रोकने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में चौड़ीकरण कार्य के दौरान काटी जा रही पहाड़ी के ठिक नीचे यात्री व बाइक सवारों के पहुंचने से हादसे का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। भारी भरकम पोकलैंड मशीन से पहाड़ी पर प्रहार से पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा है बावजूद लोग जान जोखिम में डाल नजदीक तक पहुंच रहे है। लोगों की सुरक्षा को ठोस इंतजाम किए जाने की पुरजोर मांग उठी है।
कुमाऊं के महत्वपूर्ण हाइवे पर दोपांखी क्षेत्र में थुआ की पहाड़ी को लगभग सौ मीटर दायरे में काट चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। चौड़ीकरण कार्य के दौरान लगातार जाम बड़ी समस्या बन चुका है वहीं चौड़ीकरण कार्य के दौरान हाइवे पर आवाजाही करने वाले यात्री व बाइक सवार पहाड़ी काट रही मशीन के नजदीक तक पहुंच जा रहे हैं जिससे खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पहाड़ी पर स्थित भारी प्रहार कर रही है जिससे पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का भय भी बना हुआ है बावजूद लोग जान हथेली पर रख नजदीक तक पहुंच रहे हैं। व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट ने खतरे वाले स्थान पर कार्य के दौरान लोगों को समुचित दूरी पर रोकने की मांग उठाई है ताकी लगातार मंडरा रहे खतरे को टाला जा सके। पहाड़ी कटान के दौरान लोगों के नजदीक तक पहुंचने पर बड़ी घटना का अंदेशा जताया है।




