🔳 हरतोला क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा तस्करी का माल
🔳नियमों की धज्जियां उड़ा दौड़ रहे डंपर
🔳हरी भरी पहाड़ियां खोद दिया जा रहा मानवजनित आपदा को न्यौता
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पत्थर तस्करी जोर पकड़ गई है। पुलिस प्रशासन की अनदेखी का पत्थर तस्कर खूब फायदा उठा रहे हैं। चोरी के पत्थर लेकर दौड़ रहे डंपर नियमों को रौंद पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे तथा धारी – उल्गौर – हरतोला रोड पर स्थित ताड़ीखेत व जौरासी क्षेत्र में पत्थर तस्करी जोर पर है। जगह जगह से चोरी के पत्थर डंपरों में लाद धड़ल्ले से हाइवे के रास्ते पत्थरो को ठिकाने लगाया जा रहा है। खुलेआम हो रही पत्थर तस्करी से तमाम गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने पर आमादा है बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। बगैर कागजात चोरी के पत्थर लेकर दौड़ रहे डंपर हरतोला क्षेत्र में तस्करी का पत्थर पहुंचा रहे हैं। दिन दोपहर ही तस्करी का कारोबार शुरु हो जा रहा है। ताड़ीखेत क्षेत्र में तो तस्कर जहां तहां पहाड़ियों को खोद मानवजनित आपदा को न्यौता दे रहे हैं बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। भविष्य में बड़ी घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है।

error: Content is protected !!