🔳 सीएचसी बेतालघाट में लगा एक दिवसीय शिविर
🔳 45 ग्रामीणों को किया गया सतपुली अस्पताल रेफर
🔳28 को जीआइसी जीतुवापीपल व 29 अक्टूबर को गरमपानी में लगेगा शिविर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट में हंस फाउंडेशन के तत्वावधान में लगे स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई।45 लोगों को आंखों व पथरी के निःशुल्क इलाज को सतपुली अस्पताल रेफर किया गया।
शुक्रवार को सीएचसी बेतालघाट में लगे स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 145 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणो के आंखों की जांच के साथ ही बीपी, शूगर व खून की जांच की। ग्रामीणों को विभिन्न बिमारियों से बचने के तौर तरीके बताए। आंखों, हड्डी व पथरी की बिमारी से जुड़े 45 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए सतपुली अस्पताल रैफर किया गया। व्यापारी नेता तारा भंडारी ने स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने पर हंस फाउंडेशन का आभार जताया। तारा भंडारी के अनुसार 28 को जीआइसी जीतुवापीपल तथा 29 अक्टूबर को महिला सभागार गरमपानी में भी शिविर लगाया जाएगा।

error: Content is protected !!