🔳लगातार बढ़ता जा रहा दुर्घटनाओं का ग्राफ
🔳दो पांखी व रातीघाट क्षेत्र में उड़ रही सुरक्षा मानकों की धज्जियां
🔳 यात्री जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर
🔳व्यापारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने अनदेखी पर जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। अनगिनत गड्डे व भूंधसांव से ध्वस्त हाइवे पर जगह जगह खतरा मुंह उठाए खड़ा है। रातीघाट में मरम्मत व दोपांखी क्षेत्र में किए जा रहे पहाड़ी कटान के कार्य में भी सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी से कभी भी बडी़ अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षित यातायात के ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन के लिए केंद्रीय सड़क व भूतल मंत्रालय ने करीब 39 करोड़ रुपये की भारी भरकम धनराशि अवमुक्त की है बावजूद हाइवे जगह जगह बदहाल हालत में है। भवाली से काकड़ीघाट तक अनगिनत गड्डे हाइवे की बदहाली की हकीकत बयां कर रहे हैं। कई जगह ध्वस्त पड़े हाइवे पर दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है बावजूद अफसर अनदेखी पर आमादा है। दो पांखी क्षेत्र में किए जा रहे पहाड़ी कटान के कार्य में भी सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होने से बड़ी अनहोनी का खतरा मंडरा रहा है। हाइवे से नदी की ओर आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। रातीघाट क्षेत्र में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी भारी पड़ सकती है। रात के वक्त जोखिम दोगुना बढ़ा जा रहा है। स्थानीय मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, गोधन बिष्ट, मनोज नैनवाल, फिरोज अहमद, कुबेर सिंह जीना ने सुरक्षित यातायात को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!