🔳बेतालघाट ब्लॉक के कई गांव अंधेरे में डूबे
🔳विद्युत संचालित उपकरण बने शोपीस
🔳चौबीस घंटे से भी अधिक समय तक आपूर्ति रही प्रभावित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के की गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौबीस घंटे से भी अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार शाम को आपूर्ति सुचारु होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
ब्लॉक के मल्लाकोट, तल्लाकोट, बादरकोट समेत आसपास के तमाम गांवों में गुरुवार को दोपहर से ही विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति प्रभावित होने से करीब डेढ़ सौ से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत संचालित उपकरण ठप हो गए। बाजार पहुंचे लोगों के कई आवश्यकिय कार्य भी नहीं हो सके। ग्रामीणों को परेशानी से जूझना पड़ा। आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। समाजिक कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचना दे आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई। शुक्रवार देर शाम बामुश्किल आपूर्ति सुचारु हो सकी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता गजेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार लाइन में टहनियां गिरने व ब्रेक डाउन से आपूर्ति प्रभावित हुई। व्यवस्था में सुधार कर दिया गया है।

error: Content is protected !!