🔳पद्मश्री डा. यशोधर मठपाल ने किया शुभारंभ
🔳पहले ही दिन आसपास के गांवों से उमड़े सैकड़ों लोग
🔳मेले में बीस स्वयं सहायता समूहों ने लगाए स्टॉल
🔳विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ गांव स्थित आरोही बाल संसार विद्यालय के मैदान में 20वें ग्रामीण हिमालयन हाट मेले का रंगारंग आगाज हो गया। पांच दिवसीय मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही प्रतियोगिताएं भी होंगी। मेले में स्थानीय उत्पादों के साथ ही बीस स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल भी लगाए गए है।
शुक्रवार को विद्यालय के मैदान में ग्रामीण हिमालयन हाट मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री यशोधर मठपाल ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पद्मश्री डा. यशोधर मठपाल ने आरोही संस्था के कार्यों की सराहना की। कहा की संस्था ने विभिन्न कार्यो में 130 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है जिसमें अधिकांश स्थानीय व महिलाएं है। डा. यशोधर मठपाल ने आरोही की दो पुस्तकों का अनावरण भी किया। कई अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आरोही बाल संसार विद्यालय के नौनिहालों ने छलिया नृत्य के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे समां बांधा। कार्यक्रम में कुर्सी व बोरा दौड़ के साथ ही ऐपण प्रतियोगिता भी हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 28 अक्टूबर को करीब 15 विद्यालयों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता भी होगी। आरोही के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी ने कहा की मेले में करीब 20 स्वयं सहायता समूहों के स्टाल लगाए गए हैं जबकि स्थानीय उत्पाद भी उपलब्ध है। अधिशासी निदेशक ने संस्था के कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा की संस्था संस्था पिछले 31वर्षो से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य,शिक्षा तथा आजिविका के क्षेत्र में कार्य कर रही है। ग्रामीण हिमालयन हाट मेले में पहले ही दिन विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे।




