🔳सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
🔳घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप
🔳पुलिस ने अस्पताल पहुंच जुटाई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
गृहक्लेश के चलते युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में युवक को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया है गुरुवार को खैरना निवासी देवेंद्र ने दोपहर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर आसपास के लोग व स्वजन देवेन्द्र को उपचार के लिए गरमपानी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद देवेन्द्र को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने भी अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार गृहक्लेश के चलते युवक के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई है।




