🔳विधी विधान के साथ सुंदरकांड पाठ का श्रीगणेश
🔳27 अक्टूबर को भंडारे के साथ होगा पारायण
🔳देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तन का दौर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
संवाद सूत्र, गरमपानी : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में स्थित नीम करौली आश्रम में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश हो गया। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। मंदिर समिति के अनुसार 27 अक्टूबर को भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण होगा।
काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में गुरुवार को विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ सुंदरकांड पाठ का श्रीगणेश हो गया। धर्माचार्यों ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। देर शाम तक भजन कीर्तन का दौर भी जारी रहा। 27 अक्टूबर को महाआरती व पूर्णाहुती के बाद भंडारा लगेगा। मंदिर समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।




