🔳अटल उत्कृष्ट विद्यालय बेतालघाट में खादी महोत्सव के तहत हुई प्रतियोगिता
🔳 जूनियर वर्ग में इरम बेनजीर बनी विजेता
🔳 विजेताओं को पुरस्कार से किया गया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खादी महोत्सव के तहत राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में निबंध व भाषण प्रतियोगिता हुई। निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शहजाद कोहिनूर प्रथम, लतिका सांगुड़ी दूसरे और तेजस्विता सिंह तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में ईरम बेनजीर प्रथम अबू बकर दूसरे और हर्षित आर्य तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शहजादा कोहिनूर प्रथम तेजस्विता दूसरे लतिका तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में ईरम ने प्रथम, अबू बकर और हर्षित ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने सभी विजेताओं को प्रस्तुत किया। संचालन राजकुमार भंडारी ने किया। इस अवसर पर दीपचंद त्रिपाठी अल्ताब शाह, संजय शर्मा, प्रमोद प्रकाश, नागेंद्र प्रसाद यादव, अमिता जोशी, भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।




