🔳प्यूडा़ गांव में 27 से 31 अक्टूबर तक होगा मेला
🔳स्थानीय उत्पादों को भी मुहैया होगा बाजार
🔳कुमाऊनी व गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रहेगी धूम

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ क्षेत्र में पांच दिवसीय 20वें ग्रामीण हिमालयन हाट मेले की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मेले का शुभारंभ पद्म श्री डा. यशोधर मठपाल करेंगे। 27 अक्टूबर से शुरु होने वाले मेले में स्वयं सेवी संस्थाओं के उत्पाद भी उपलब्ध होंगे।

आरोही संस्था के तत्वावधान में प्यूडा़ स्थित आरोही बाल संसार विद्यालय के मैदान में 27 से 31 अक्टूबर तक ग्रामीण हिमालयन हाट मेले की तैयारी तेज कर दी गई है। मेले में कुमाऊंनी व गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक टीमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी। मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद भी उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मश्री डा. यशोधर मठपाल करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यालयों के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आरोही संस्था के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी तथा हाट संयोजक देवेन्द्र नयाल के अनुसार मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार मुहैया करा पहचान दिलाना है। संस्था सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!