🔳निरीक्षण कर रुकवाया काम, दोबारा निगरानी में कराया शुरु
🔳गुणवत्तायुक्त कार्य करने को दिए निर्देश
🔳भुजान – चापड़ – बिल्लेख मार्ग पर 3.22 करोड़ रूपये की लागत से किया जा रहा कार्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मोटर मार्ग पर हाटमिक्स कार्य में लापरवाही किए जाने पर अपर सहायक अभियंता का पारा चढ़ गया। अपर सहायक अभियंता ने तत्काल कार्य रुकवा दिया। अपनी निगरानी में दोबारा कार्य करवाया। कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को गुणवत्तायुक्त कार्य करने को निर्देश दिए। साफ कहा की अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महत्वपूर्ण भुजान – चापड़ – रिची मोटर मार्ग पर सरकार ने मरम्मत व हाटमिक्स कार्य के लिए 3.22 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। गुरुवार को लोनिवि के अपर सहायक अभियंता गुलाम मोहम्मद ने चापड़ क्षेत्र के समीप किए जा रहे हाटमिक्स कार्य का निरीक्षण किया। जगह जगह कम मात्रा में डामर डालने पर अपर सहायक अभियंता ने कार्य रुकवा दिया। कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। निगरानी में दोबारा हाटमिक्स करवाया। साफ कहा की अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर सहायक अभियंता गुलाम मोहम्मद के अनुसार समय समय पर निरीक्षण किया जा रहा है। गुणवत्तायुक्त कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।




