= विभिन्न प्रजाति के पौधे रौप लिया गया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
= रोपित पौधों की देखरेख का भी आह्वान
= भवाली गांव, सुयालबाडी़, विशालकोट, सुयालबाडी़, खैरना, बेतालघाट, छडा़,कांडा, काकडी़घाट में चला महाभियान

(((हेमंत साह की रिपोर्ट)))

हरेला पर्व पर पौधरोपण का महाभियान चला। प्राकृतिक जल स्रोतों के आसपास पौधे रोपे गए। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। लोगों ने एक स्वर में रोपित पौधे की सुरक्षा का भी आह्वान किया गया। जगह-जगह विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए।
ग्राम पंचायत भवाली गांव के तोक चैक बिसौत में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। बांज, उत्तीस, आंवला आदि विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। ग्राम विकास अधिकारी एलडी आर्या, पिताबंर आर्या, बीना बेलवाल, ज्योती बिष्ट आदि रहे। इधर सुयालबाडी़ में ग्राम प्रधान हंसा सुयाल के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। काकड़ीघाट, ईडा़ तथा कांडा गांव में मुख्य उद्यान अधिकारी के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। वहीं विशालकोट में डॉ. प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। इस दौरान ग्राम प्रधान गीता देवी, सुंदर करायत, शंकर सिंह, हरीश बिष्ट, कृपाल सिंह, खुशाल सिंह, बालम सिंह, हरीश आदि रहे। इधर सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में प्रधानाचार्य तुलसी प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान चला। बेतालघाट क्षेत्रों में भी वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने इंचार्ज लाल सिंह के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे।