🔳मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांवों से एकत्र की गई मिट्टी
🔳ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में हुआ कार्यक्रम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बेतालघाट से 75 गांवों की मिट्टी एकत्र कलश से देहरादून भेजी गईं। पीआरडी आंनद शास्त्री मिट्टी लेकर देहरादून रवाना हुए जहां से मिट्टी दिल्ली भेजी जाएगी।
बुधवार को बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांवों से एकत्र की गई मिट्टी को कलश में रख देहरादून के लिए रवाना किया गया। भारत माता के जयकारों के साथ पीआरडी आंनद शास्त्री कलश में मिट्टी लेकर देहरादून को रवाना हुए। देहरादून से मिट्टी को दिल्ली भेजा जाएगा। इस दौरान बीडीओ महेश चंद्र गंगवार, पंकज जोशी, दीवान सिंह, दिनेश चंद्र जोशी समेत कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।




