= गांव के लोग छोड़ जा रहे आवारा
= बाइक सवार चोटिल, बीती रात हुई दुर्घटना में दो युवक हो चुके घायल
= लोगों ने उठाई पशुओं को गौ सदन भेजे जाने की मांग

(((हरीश चंद्र/पंकज नेगी/फिरोज अहमद की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गोवंशीय पशु दुर्घटना का सबब बन गए हैं। रात के वक्त खतरा दोगुना बढ़ जा रहा है। लोगों ने गोवंशीय पशुओं को गौ सदन भेजे जाने की मांग उठाई है।
हाईवे पर लोहाली क्षेत्र में बीती रात हुई दुर्घटना में चमडिया निवासी ललित दानी व कमल दानी चोटिल हो गए। हादसा गोवंशीय पशु के एकाएक बीच सड़क पर आ जाने से हुआ। गोवंशीय पशु को बचाने के प्रयास में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं सुयालबाडी़, सुयालखेत, जौरासी, नावली, खीनापानी, क्वारब आदि क्षेत्रो में भी जगह-जगह गोवंशीय पशु बीच रोड पर बैठ जा रहे हैं। गांव के लोग गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ दे रहे हैं। जिस कारण हाइवे पर खतरा दोगुना हो गया है। रात के वक्त खतरा बढ़ जा रहा है। कई बाइक सवार पशुओं से टकराकर चोटिल हो चुके हैं। एकाएक रोड में पशुओं के आ जाने से कई जानें भी बाल बाल बच रही है। जगह-जगह गोवंशीय पशुओं का झुंड हाईवे के बीचो बीच बैठ रहा है। लोगों ने पशुओं को हाईवे पर छोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। व्यापारी नेता मदन सुयाल, कुबेर सिंह जीना, विरेंद्र बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, पंकज भट्ट, पंकज नेगी, महेंद्र बिष्ट आदि लोगों ने प्रशासन से गोवंशीय पशुओं को गौ सदन भेजे जाने की पुरजोर मांग उठाई है।