◾उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी में लगा मलबे का ढेर
◾प्रवाह क्षेत्र में मलबा डालने से नदी के प्रदूषित होने का खतरा
◾अधिशासी अभियंता बोले नदी में नहीं किया जा सकता मलबे का निस्तारण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे के समीप बहने वाली शिप्रा नदी में नियमों को ताक पर रख धड़ल्ले से मलबा डाल नदी को प्रदूषित किया जा रहा है। नदी में मलबे का ढेर लग चुका है बावजूद एनएच के अधिशासी अभियंता विजय कुमार नदी में मलबा न डालें जाने के दावे कर रहे हैं। जबकि नदी क्षेत्र में धड़ल्ले से मलबा डाला जा रहा है।
नदियों को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने को समय समय पर अभियान चलायें जा रहे हैं। लाखों रुपये के बजट से नदियों को बचाने के लिए योजनाएं तैयार की जा रही है। गंभीरता से योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है पर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में नियमो को ताक पर रख धड़ल्ले से मलबा शिप्रा नदी क्षेत्र में डाला जा रहा है। विभागीय अफसर नदी में मलबा न डालने के आदेशों का हवाला दे रहे हैं बावजूद हाइवे चौड़ीकरण का मलबा नदी क्षेत्र में डाल दिया जा रहा है। मलबे का ढेर नदी के प्रवाह स्थल पर लग चुका है जिससे नदी का प्रवाह रुकने का खतरा भी बना हुआ है। नदी से कई पेयजल व सिंचाई योजनाएं भी संचालित है जिससे योजनाओं के प्रभावित होने का खतरा है। व्यापारी नेता कुबेर सिंह जीना, राकेश जलाल, विरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने नदी में मलबा न डालें जाने की मांग उठाई है। एनएच के अधिशासी अभियंता विजय कुमार के अनुसार मलबा डंपिंग जोन में डालने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नदी में मलबा डाला गया है तो वहां से मलबा हटाने को कहा जाएगा।

error: Content is protected !!