◾हजारों रुपये की नगदी व दुकान का सामान किया पार
◾बाजार क्षेत्रों में हुई घटना से स्थानीय व्यापारियों में रोष
◾जल्द घटना का खुलासा किए जाने की उठाई पुरजोर मांग
◾राजस्व पुलिस की टीम ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर पातली व बजीना क्षेत्र में चोरों ने दो दुकानों में सेंध लगा नगदी व दुकान का सामना पार कर दिया। चोरी की घटना से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। व्यापारियों ने जल्द घटना का खुलासा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। राजस्व उपनिरीक्षक के अनुसार जांच शुरु कर दी गई है। बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
लंबे समय तक शांत रहने के बाद चोर गिरोह अब एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पातली मुख्य बाजार क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाने वाले महेंद्र सिंह नेगी बीते गुरुवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह जब वह दूकान पहुंचे तो दुकान के शैटर में लगे तालों में निशान देख सख्ते में आ गए‌। आनन फानन में दुकान के पीछे से देखा तो दरवाजा भी टूटा पड़ा था। दुकान की हालत देख महेंद्र के होश उड़ गए। आसपास के लोगो को सूचना दी गई। व्यापारी मंडल अध्यक्ष आंनद नेगी भी मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस को भी सूचना दी गई। दुकान के अंदर भी सामान उथल पुथल किया गया था। दुकान स्वामी महेन्द्र सिंह नेगी के अनुसार दुकान में लगी करीब आठ हजार रुपये की नगदी समेत दुकान का सामना भी चुरा लिया गया है। इधर बजीना क्षेत्र में भी मदन सिंह देव की दुकान से चोरो ने दो हजार रुपये की नगदी के साथ ही करीब छह हजार रुपये कि सामान चुरा लिया। सूचना पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सिंह फर्त्याल ने दुकान के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल जांच शुरु की। स्थानीय व्यापारियों ने घटना पर नाराजगी जता जल्द खुलासे की मांग उठाई है। दो टूक कहा की यदि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो फिर व्यापारी आंदोलन को विवश हो जाऐंगे। राजस्व उपनिरीक्षक पंकज सिंह के अनुसार जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!