◾नौघर की रामलीला मंचन में कलाकारों ने मचाई धूम
◾दमदार प्रस्तुति के दम पर बांधा समां
◾आसपास के गांवों से रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने पहुंच रहे सैकड़ों ग्रामीण
◾हास्य कलाकारों ने भी किया हंसा हंसाकर लोटपोट
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भुजान – रिची मोटर मार्ग पर स्थित नौघर क्षेत्र में रामलीला मंचन की धूम मची है। दूर-दराज के गांवों से लोग रामलीला मंचन का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। कलाकार भी दमदार अभिनय के दम पर खूब वाहवाही लूट रहे हैं।
नौघर गांव की सुप्रसिद्ध रामलीला में कलाकर शानदार अभिनय से धूम मचा रहे हैं। गुरुवार को सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। राम के पात्र लक्की पांडे ने तोडूं पुराना धनुष……आज शिव शंकर वाला …… जनक जी के प्राणो वाला…… सीता के स्वयंवर वाला….. । की दमदार प्रस्तुति दी। लक्ष्मण की भूमिका में प्राची तथा सीता के पात्र सामरी मेहरा तथा जनक के पात्र हर सिंह बिष्ट ने भी शानदार अभिनय किया। विश्वामित्र की भूमिका महिपाल नेगी व सुनैना के पात्र में मनीष बिष्ट ने भी बेहतर प्रस्तुति दी। हास्य कलाकारों ने भी खूब लोटपोट किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि गोपाल उप्रेती ने कलाकारों का उत्साह वर्धन कर भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान ग्रामीणों से किया। रामलीला मंचन देखने विशालकोट, म्यूं, बगवान, तिपोला, गरमपानी, खैरना, भुजान, टूनाकोट, सुकोली, सालीखेत, चापड़, मंडलकोट, मनारी, गुमटा आदि गांवों से रोजाना सैकड़ों लोग नौघर पहुंच रहे हैं। रामलीला कमेटी पदाधिकारी व सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




