◾गुरु गोरखनाथ की धूणी में हुआ कार्यक्रम का श्रीगणेश
◾नौ दिनी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी कर रहे भक्त
◾भंडारे के साथ किया जाएगा कार्यक्रम का पारायण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के कटिमी गजार गांव में गुरु गोरखनाथ की धूणी में नौ दिनी धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कई वर्षों बाद नवरात्र में किए जा रहे कार्यक्रम में गांव के बाशिंदे बढ़-चढ़कर कर भागीदारी कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण होगा।
कटिमी गजार व आसपास के गांवों में सुख, शांति व समृद्धि की कामना के साथ गांव के समीप स्थित गुरु गोरखनाथ की धूनी में विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश हो गया। गांव के लोगो ने भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय कर दिया। स्थानीय प्रेम गिरी गोस्वामी के अनुसार बुजुर्गों के समय से शुरु हुई परपंरा को फिर से शुरु किया गया है। प्रतिवर्ष नवरात्र में गुरु गोरखनाथ की धूणी में नौ दिन धार्मिक अनुष्ठान की परंपरा थी। जिसे अब दोबारा शुरु किया गया है। बताया की भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान का पारायण किया जाएगा। कार्यक्रम में त्रिलोक सिंह, सोनू नेगी, जगत नाथ, प्रताप नेगी, बहादुर सिंह नेगी, रत्न गिरी आदि जुटे हुए हैं।

error: Content is protected !!