◾घंटे भर तक हाइवे पर रोकी रखी मशीन
◾भारी-भरकम मशीन की गर्जना से मकानों में कंपन का आरोप
◾नियमानुसार मशीन को ट्राले में ले जाने की उठाई मांग
◾ पुनरावृति कतई बर्दाश्त न करने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर नियमों के उलट भारी भरकम पौकलैड मशीन दौड़ाने पर आखिरकार व्यापारियों का पारा चढ़ गया। देर रात छड़ा बाजार क्षेत्र में व्यापारियों ने मशीन को रोक दिया। गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की भारी-भरकम मशीन के चलने से मकान कंपन कर रहे। कई बार कहने के बावजूद मनमानी की जा रही है। मशीन को ट्राले के जरिए इधर उधर ले जाने की मांग उठाई। दो टूक कहा की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर भारी भरकम पौकलैड मशीन की आवाजाही से छड़ा बाजार क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हो उठे। रात के वक्त बाजार क्षेत्र में आवाजाही कर रही मशीन को रोक दिया गया। मशीन के आपरेटर को खरी खोटी सुनाई। व्यापारी नेता दीवान सिंह ने आरोप लगाया की भारी-भरकम मशीन को ट्राली के जरिए इधर-उधर ले जाए जाने का प्रावधान है पर खुलेआम मशीन को बाजार क्षेत्र से ले जाया जा रहा है जिससे मकानों में कंपन पैदा हो रही है वहीं हाईवे पर भी मशीन के निशान गहरा गए हैं। अतिसंवेदनशील भोर्या बैंड समेत अन्य स्थानों पर मशीन की आवाजाही से खतरा बढ़ने का अंदेशा है। कहा की पूर्व में भी कई बार मशीन को नियमों की धज्जियां उडा़ बाजार से आवाजाही कराई जा रही है। व्यापारियों ने करीब घंटे भर तक मशीन को रोक हंगामा किया। एनएच विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। दो टूक चेतावनी दी की यदि दोबारा मशीन को बाजार में दौड़ाया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान राजू बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, गिरीश बिष्ट, हीरा सिंह, जीवन सिंह, चंदन सिंह, दीपक फर्त्याल, भूपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।




