◾जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे मेधावी
◾ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
◾400 मीटर दौड़ में कार्तिक जलाल बने विजेता
◾मेधावियो को विद्यालय में किया गया सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय गरमपानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर कई पदक झटके। विजेताओं को विद्यालय में हुए कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी मेधावी अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
बेतालघाट में हुई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने वाले मेधावियों को विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी के अनुसार सब जूनियर वर्ग में कार्तिक जलाल ने पहला स्थान प्राप्त कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की की है जबकि अंग्रेजी सुलेख में नैतिक सिंह मेहरा, कबड्डी में चिरायु जोशी, विहान त्रिपाठी, तनवी गोस्वामी तथा सांस्कृतिक लोक नृत्य में कनक भट्ट, सिमरन बर्गली, जानवी बिष्ट, साक्षी पांडे, दिव्यांका सकदानी, पावनी बधानी, रोशनी बोहरा, लायबा की टीम ने भी बेहतर प्रस्तुति के दम पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। प्रतियोगिता में उर्वशी तिवारी ने अंग्रेजी सुलेख में तथा समूह गीत में पावनी बधानी, पल्लवी, तनवी गोस्वामी की टीम ने रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अभिभावकों ने भी खुशी व्यक्त की है। इस दौरान संतोष कुमार, मीनू त्रिपाठी, पूजा पिनारी, मनीषा, हेमा बिष्ट, प्रिती, सपना, सरिता, निशा, गीता, नीलम जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!