◾मंदिर आवाजाही करने वाले श्रद्धालु भी परेशान
◾महत्वपूर्ण हाइवे पर आवाजाही भी हो रही प्रभावित
◾लोगों ने उठाई व्यवस्था में सुधार की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में तीन पार्किंग उपलब्ध होने के बावजूद वाहन चालक मनमानी पर आमादा है। वाहनों को हाइवे पर जहां तहां पार्क कर दिया जा रहा है। जिस कारण हाइवे पर आवाजाही प्रभावित होने के साथ ही श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हाइवे पर स्थित कैंची धाम देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है। रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेकने पहुंचते हैं। व्यवस्था चाक चौबंद रहे तथा श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े इसकू लिए मंदिर प्रबंधन ने विशेष व्यवस्था बनाई है जबकि वाहनो की पार्किंग के लिए क्षेत्र में दो निजी तथा एक पर्यटन विभाग की पार्किंग संचालित है बावजूद वाहन चालक मनमाने ढंग से हाइवे पर जहां तहां वाहन पार्क कर दे रहे हैं। गलत दिशा में वाहनों के पार्क होने से कई बार महत्वपूर्ण हाइवे पर जाम भी लग जा रहा है। मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाइवे पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ते ही जा रहा है। लोगों ने वाहनों को पार्किंग क्षेत्र में ही खड़ा करवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकी व्यवस्था दुरुस्त रहे।




