◾कुमाऊं में तैयार चाय की है देश दुनिया में धमक
◾घोड़ाखाल चाय फैक्ट्री से बीस फिसदी छूट पर मिल सकेगी उत्तराखंड टी
◾आउटलेट सेंटर के जरिए रोजगार से जुड़ेंगे युवा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

देश ही नहीं विदेशों में भी अपने बेहतरीन स्वाद के दम पर धूम मचाने वाली उत्तराखंड चाय विकास बोर्ड की चाय अब युवाओं के लिए रोजगार का जरिया भी बन सकेगी। रोजगार तलाश रहे युवा अब चाय कारोबार से जुड़ अपना भविष्य संवार सकते हैं। चाय विकास बोर्ड घोड़ाखाल के प्रबंधक नवीन चंद्र पांडे के अनुसार आउटलेट सेंटर खोलकर बेहतर रोजगार से जुड़ा जा सकता है। इसके लिए बोर्ड बीस फीसद डिस्काउंट में चाय उपलब्ध कराएगा। बिक्री बढ़ने पर भविष्य में अन्य मदद भी की जाएगी।
देश के कोने कोने में उत्तराखंड टी की महक है। वहीं अमेरिका, स्वीटजरलैंड, जापान आदि देशों को भी चाय की आपूर्ति की जाती है। कुमाऊं की बेहतर आबोहवा में तैयार चाय अपने स्वाद के लिए खास पहचान रखती है। चंपावत, हरिनगर, घोड़ाखाल तथा कौसानी चाय फैक्ट्री में तैयार चाय की देश दुनिया में धमक है। अब रोजगार तलाश रहे लोगों के लिए भी चाय उम्मीद की किरण बन सकती है। रोजगार ढूंढ रहे युवा अब चाय का आउटलेट सेंटर खोल बेहतर रोजगार कर सकते हैं। युवाओं को चाय फैक्ट्री घोडा़खाल से तैयार चाय खरीदनी होगी। इसके लिए फैक्ट्री से बकायदा बीस फीसदी छूट पर चाय उपलब्ध होगी। अधिक मात्रा में खरीद पर अधिक छूट मिलने की भी उम्मीद है। चाय फैक्ट्री घोडा़खाल के प्रबंधक नवीन चंद्र पांडे के अनुसार वर्तमान में कैंची क्षेत्र में आउटलेट सेंटर से चाय की बिक्री शुरु हो चुकी है। यदि अन्य लोग भी चाय कारोबार से जुड़ना चाहेंगे तो निश्चित रुप से चाय बोर्ड ऐसे लोगों को हर संभव मदद करेगा। बताया की ग्रीन, तुलसी, लेमन, ब्लैक, जिंजर टी आदि विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध है। आउटलेट सेंटर में चाय बिक्री होने से जहां लोगों को रोजगार मुहैया हो सकेगा वहीं चाय विकास बोर्ड की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।

error: Content is protected !!