◾ मवेशियों को निवाला बनाने के बाद इंसानों पर हो रहे हमलावर
◾जंगल से निकलकर आबादी तक पहुंचने से खतरा हुआ दोगुना
◾जल्द ठोस उपाय न किए जाने पर बड़ी घटना का अंदेशा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में गुलदार की घुसपैठ तेज हो गई है। दिन दोपहर गुलदार आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहा है। मवेशियों को निवाला बनाने के बाद अब इंसानों पर हमलावर होने की घटनाएं सामने आने से गांवों के बाशिदे दहशत में हैं। ग्रामीणों ने जल्द ठोस उपाय न किए जाने पर कभी भी बड़ी घटना सामने आने का अंदेशा जताया है।
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट से सटे घोड़िया हल्सों गांव में बीते दिनों घास काट रही महिला पर गुलदार के हमले से गांव में दहशत व्याप्त है। तमाम अन्य गांवों में भी गुलदार जंगल से निकल आबादी तक पहुंच रहा है। पशुपालकों के मवेशियों को निवाला बनाने के बाद अब इंसानों पर हमलावर हो रहे गुलदार से गांव के लोग खौफजदा हैं। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार की दहशत से दिन ढलने के साथ ही घर पर दुबकना पड़ रहा है। महिलाएं खेतों में जाने में डलने लगी है। बच्चों को स्कूल भेजने तक में डर लगने लगा है। धारी गांव निवासी बिशन सिंह जंतवाल, महेंद्र सिंह, दयाल सिंह, कृपाल सिंह, विरेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि ने गांवों में लगातार बढ़ रहे गुलदार के खतरे को टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग वन विभाग से की है। अंदेशा जताया है की समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है।

error: Content is protected !!