◾जिला योजना से स्वीकृत बजट को मिली हरी झंडी
◾समतलीकरण समेत कई अन्य कार्य प्रस्तावित
◾कैंची क्षेत्र में संचालित कार पार्किंग में होंगे कार्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा को बनाई गई कार पार्किंग में व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को जिला योजना के बजट से धनराशि स्वीकृत हो गई है। जिला पंचायत सदस्य भावना कपिल के प्रस्ताव पर स्वीकृत धनराशि से कार पार्किंग में समतलीकरण कार्य के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएगी।
हाइवे पर स्थित कैंची धाम देश विदेश के श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र बन चुका है। रोजाना हजारों श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच रहे हैं। जाम की समस्या से निजात पाने को हाइवे के नजदीक कार पार्किंग सेवा संचालित की गई है। पार्किंग उपलब्ध होने से हाइवे पर काफी हद तक जाम की समस्या से निजात भी मिली है। पार्किंग क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को अब जिला योजना के बजट से समतलीकरण कार्य के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे ताकि पार्किंग क्षेत्र में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े बकायदा इसके लिए 23 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। जिला पंचायत सदस्य गहना भावना कपिल के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली है। पार्किंग क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को बजट उपलब्ध होने पर पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने खुशी जताई है।




