◾नैनीपुल – सिरसा मोटर मार्ग पर सप्ताह भर से आवाजाही ठप
◾भारी मलबे व बोल्डरो ने रोका है रास्ता
◾विभागीय अनदेखी पर ग्राम प्रधान ने जताई नाराजगी
◾जल्द आवाजाही शुरु न होने पर किया आंदोलन का ऐलान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सिरसा गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग एक सप्ताह से भी अधिक समय से बंद है‌ मोटर मार्ग पर मलबा नहीं हटाया जा सका है। गांव के वासिदों व स्कूली नौनिहालों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। ग्राम प्रधान हंसी जीना ने मोटर मार्ग पर आवाजाही सुचारु करवाए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

हाइवे पर नैनीपुल बाजार क्षेत्र से सिरसा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर बीते दिनों हुई बारिश के बाद पहाड़ी से हुए भूस्खलन से भारी मलबा व बोल्डर गिरने से आवाजाही ठप है। सप्ताह भर बाद भी मलबा व बोल्डर न हटाए जाने से गांव के लगभग 80 से ज्यादा परिवारों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटर मार्ग पर जगह जगह मलबा व पत्थर गिरने होने से ग्रामीण डेढ़ किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर पैदल ही हाइवे पर पहुंचने को मजबूर हैं। जीआइसी ढोकाने तथा रैंगल में अध्ययनरत नौनिहाल भी अतिरिक्त दूरी तय कर विद्यालय पहुंच रहे हैं। स्थानीय कुबेर सिंह ने आरोप लगाया है की गांव की अनदेखी की जा रही हैं। लोग परेशान हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रहीं। ग्राम प्रधान इंदु जीना ने जल्द मोटर मार्ग से मलबा हटाकर आवाजाही शुरु कराए जाने की मांग उठाई है चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो गांव के बाशिंदों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!