◾धारी व उल्गौर गांव के बाशिंदे बंदरो के आंतक से परेशान
◾खेतीबाड़ी चौपट करने के साथ ही लोगों को काटने दौड़ रहे बंदर
◾ ग्रामीणों ने उठाई बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के धारी उल्गौर गांव में बंदरो का उत्पात बढ़ने से ग्रामीण परेशान हैं। कटखने बंदर लोगों को काटने दौड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है बाहरी क्षेत्रों से लाकर बंदर गांव में छोड़ दिए जा रहे है जिससे गांव में बंदरों की संख्या में इजाफा हो चुका है।
ब्लॉक के फल व सब्जी उत्पादक धारी तथा उल्गौर गांव में बंदर खूब उत्पात मचा रहे है‌। खेतों में उपज को बर्बाद करने के साथ ही घरों व दुकानों के अंदर से सामान उठा ले जा रहे हैं भगाने पर काटने दौड़ रहे हैं। कटखने बंदरों से स्कूली बच्चों पर भी खतरा मंडरा गया है। स्थानीय ओम प्रकाश पांडेय व पंकज भट्ट के अनुसार पहले गांव में इतने बंदर नहीं थे अब एकाएक बंदरों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। आरोप लगाया है की बाहरी क्षेत्रों से लाकर बंदरों को गांव में छोड़ा जा रहा है। जिससे तमाम मुश्किलें बढ़ गई है। कटखने स्वभाव वाले बंदर काटने दौड़ जा रहे हैं। गांव के कई लोग चोटील भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बाहरी क्षेत्रों से बंदर लाकर गांव में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग वन विभाग से की है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!