◾एएसआई को सौंपी गई जांच, पीड़ित के बयान दर्ज
◾घटना के खुलासे को खंगाली जाएगी सीसीटीवी फुटेज
◾कोतवाल ने किया जल्द मामले के खुलासे का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर व्यापारी के बैग से तीन लाख रुपये गायब होने के मामले में आखिरकार पुलिस हरकत में आ गई है। व्यापारी के बयान दर्ज करने के साथ मामले की जांच शुरु कर दी गई है। कोतवाल भवाली उमेश मलिक के अनुसार मामले की जांच एएसआई प्रकाश मेहरा को सौंपी गई है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएगा। दावा किया की जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारी नेताओं ने भी तत्काल घटना का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है।
हल्द्वानी से खैरना को लौट रहे होटल संचालक हरदयाल के बैग से तीन लाख रुपये की धनराशि गायब होने की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। बीते गुरुवार को पुलिस में मामला दर्ज न होने के बाद शुक्रवार को व्यापारी हरदयाल सिंह दोबारा कोतवाली पहुंचा। पुलिस को तहरीर सौंप आपबीती बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बिंदुवार व्यापारी के बयान दर्ज किए। पूरी जानकारी दे बताया की भवाली से कुछ दूर गरमपानी की ओर बाइक सवार युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार गिरा दिया। जमीन पर गिरने पर उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। होश में आने पर बैग में रखे तीन लाख रुपये गायब थे। व्यापारी ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा किए जाने की मांग उठाई। कोतवाल भवाली उमेश मलिक के अनुसार मामले की जांच एएसआई प्रकाश मेहरा को सौंपी गई है। हाइवे पर दुकानों व होटलो में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाऐंगे। दावा किया की जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
