◾मंदिर परिसर से हाइवे तक लगी रही श्रद्धालुओं की कतार
◾बारिश पर भारी पड़ी आस्था, गूंजे बाबा के जयकारे
◾सुबह से शाम तक हजारों बाबा भक्त पहुंचे कैंची धाम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र कैंची धाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। बारिश के बीच बाबा भक्तों ने बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेका। मंदिर परिसर से हाईवे तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बाबा के जयकारों से समूचा कैंची धाम गुंजायमान हो उठा।
शनिवार को सुबह से ही सुप्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। परिवार समेत पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। बारिश के बीच भी श्रद्धालु कतारबद्ध रहे। मंदिर प्रबंधन व चौकी पुलिस की टीम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए। सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालु बाबा के दर पहुंचे। देर शाम हुई आरती में भी सैकड़ो बाबा भक्तों ने शिरकत की।
