◾जगह जगह बेतरतीब ढंग से पहाड़ी खोद पत्थर निकाल रहे तस्कर
◾रात के अंधेरे में डंपरों से किया जा रहा काला कारोबार
◾ पहाड़ियों पर बढ़ रहा भूस्खलन का खतरा, जिम्मेदार बेखबर
◾थुआ ब्लॉक ताड़ीखेत क्षेत्र में भी बेलगाम हुए तस्कर, खत्म हुआ पुलिस प्रशासन का डर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह जगह पत्थर तस्कर राजमार्ग से सटी पहाड़ियों को कमजोर कर पत्थर निकाल बढ़े हादसे को न्यौता दे रहे हैं। दुर्घटनाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील राजमार्ग पर जगह जगह बेतरतीब खदान से कभी भी बड़ी घटना सामने आ सकती है बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। पहाड़ियों में खदान से भूस्खलन होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
महत्त्वपूर्ण अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्टीय राजमार्ग पहले ही बदहाली का दंश झेल रहा है। अब छडा़ बाजार से क्वारब तक जगह जगह पत्थर तस्कर राजमार्ग से सटी पहाड़ीयों से खदान कर बडे़ हादसे को न्यौता दे रहे हैं। रोजाना राजमार्ग पर हजारों यात्री वाहन आवाजाही करते हैं ऐसे में बड़ी दुर्घटना का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिन ढलने के साथ ही राजमार्ग पर पत्थर तस्कर सक्रियता बढ़ा दें रहे हैं। डंपरों में लाद चोरी के पत्थर को ठिकाने लगाया जा रहा है। राजमार्ग से सटी पहाड़ी पर खदान से लगातार खतरा बढ़ने के बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। वहीं धारी – रुपसिंह धूरा – हरतोला मोटर मार्ग पर भी तस्करों को पुलिस प्रशासन का रत्ती भर डर नहीं रह गया है। बेखौफ हो चुके तस्कर खुलेआम पहाड़ीयों पर खदान कर पत्थर तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।

error: Content is protected !!