= कार्यालयों में ठोके ताले
= सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

(((शेखर दानी की रिपोर्ट)))

ग्राम प्रधानों का पारा चढ़ते ही जा रहा है। लगातार आंदोलन के बाद ग्राम प्रधान संगठन के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बेतालघाट ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर दी जिससे विकास कार्य प्रभावित हो गए। ब्लॉक परिसर सरकार विरोधी नारों से दिन भर गूंजता रहा।
शुक्रवार को बेतालघाट ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पढ़लिया के नेतृत्व में ग्राम प्रधान 12 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोशित हो उठे। लगातार अनदेखी से नाराज ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय में मौजूद कर्मचारियों को कार्यालय से परिसर में पहुंचने की बात कही। कार्यालयों में तालाबंदी कर दी गई। कर्मचारी भी कुछ देर परिसर में रुकने के बाद अपने आवासों की ओर रवाना हो गए। प्रधानों ने दिनभर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सरकार उपेक्षा पर आमादा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर चंद्र, कैलाश पंत, रोहित तिवारी, हर्षवर्धन, पंकज निगल्टिया, प्रेम नाथ गोस्वामी, अखिलेश कुमार, गणेश चंद आदि मौजूद रहे।