= मांगे पूरी ना होने पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
= प्रदेश सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

(((शेखर दानी/विरेन्द्र बिष्ट की रिपोर्ट)))

मांगों को लेकर अड़े ग्राम प्रधानों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। बुधवार को गांव की सरकार ने प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। सरकार विरोधी नारे भी लगाए। दो टूक चेतावनी दी कि मांगे ना मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत ग्राम प्रधानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। बीते कुछ दिनों से तालाबंदी व धरना प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधानों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य गेट पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न पर आमादा है लगातार नए नए नियमों थोपे जा रहे हैं जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर चंद्र ने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान बेतालघाट ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पढ़लिया, कुंदन नेगी, कन्नू गोस्वामी, रीता तिवारी, मंजू देवी, रोहित तिवारी, अखिलेश कुमार, अर्जुन जलाल, कैलाश आदि मौजूद रहे।