Breaking-News

= क्षेत्रवासियों ने उठाई खेल मैदान निर्माण की मांग
= नौनिहालों संग हो रहा खिलवाड़
= शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल मैदान जरूरी


(((हरीश चंद्र/कुबेर जीना की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर बनने वाली मल्टीलेवल पार्किंग में खेल मैदान भी जद में आ गया है। स्थानीय लोगों ने अन्य जगह पर खेल मैदान बनाए जाने की मांग की है ताकि क्षेत्र के नौनिहाल खेल मैदान का लाभ उठा सकें।
गरमपानी क्षेत्र में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल्टीलेवल पार्किग निर्माण की जद में वॉलीबॉल फील्ड में आ गया है। वॉलीबॉल फील्ड के निर्माण की जद में आ जाने से अब बच्चों को खेल मैदान के लिए तरसना होगा पहले ही नौनिहालों को खेल मैदान के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्षेत्र में स्थित एकमात्र खेल मैदान भी अब निर्माण की जद में आ गया है ऐसे में क्षेत्र के नौनिहाल मायूस है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल मैदान की अधिक आवश्यकता है। नौनिहालों के लिए खेल मैदान का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। क्षेत्रवासियों ने खेल मैदान निर्माण किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। कहना है कि नौनिहालों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल मैदान अति आवश्यक है नौनिहालों को खेल मैदान का लाभ मिलना चाहिए। चेतावनी दी है कि यदि खेल मैदान का निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।