◾तूफान व आसमानी गड़गड़ाहट ने बढ़ाई धड़कनें
◾जगह जगह पेड़ गिरने से ठप हुई विद्युत आपूर्ति
◾11 घंटे बाद बामुश्किल सुचारु हो सकी आपूर्ति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बीती रात तूफान ने कोसी घाटी की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। कर्मचारियों ने बमुश्किल जगह-जगह विद्युत तारों पर गिरे पेड़ व टहनियों को हटाकर आपूर्ति सुचारू की। अवर अभियंता हेम चन्द्र कपिल के अनुसार कुछ जगह आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है प्रयास किया जा रहा है कि उन गांवों में भी तत्काल आपूर्ति सुचारू की जा सके।
मंगलवार रात तूफान से कोसी घाटी की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। घोड़ाखाल से गरमपानी को आने वाली 33 केवी की मुख्य लाइन में कैंची के समीप पेड़ गिरने से गरमपानी खैरना समेत बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। तूफान व आसमानी गड़गड़ाहट से लोगों ने दहशत के बीच रात गुजारी। अंधेरे में कड़कड़ाती आसमानी बिजली ने लोगों की धड़कनें तेज कर दी। बुधवार सुबह गांवों से सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारीयों की टीम कैंची, खैरना, डोलकोट, आटा खास गांव को रवाना हुई। जगह जगह विद्युत लाइन पर गिरे पेड़ बामुश्किल हटा लगभग 11 बजे के आसपास आपूर्ति सुचारु की जा सकी तब जाकर गांवों के वासिदों ने राहत की सांस ली। विद्युत विभाग के अवर अभियंता हेम चन्द्र कपिल के अनुसार धारी, खैरनी तथा बजेडी़ गांव में भी आपूर्ति सूचारु करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
