◾कदम कदम पर मंडरा रहा दुर्घटना का खतरा
◾भारी भरकर वाहनों की आवाजाही पड़ सकती है भारी
◾ पूर्व में डंपरों की आवाजाही से हो चुका खस्ताहाल
◾मार्ग की सुध न लिए जाने से ग्रामीणों में रोष
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रामनगर – बेतालघाट मोटर मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। पूर्व में उपखनिज लेकर दौड़ने वाले भारी भरकम डंपरों से मोटर मार्ग को काफी नुकसान पहुंच चुका है तब से अब तक महत्वपूर्ण मोटर मार्ग की सुध नहीं ली जा सकी है जिसका खामियाजा गांवों के वासिदों को भुगतना पड़ रहा है।
बेतालघाट से कटिमी गजार, बिशगुली, लमजाला, लदासी, जमीरा, सिमतिया, क्यारी समेत तमाम गांवों के वासिंदे बेतालघाट – रामनगर मोटर मार्ग पर आवाजाही करते हैं। छोटे बडे़ व्यापारी भी इसी मोटर मार्ग का इस्तेमाल करते हैं पर मोटर मार्ग के जगह जगह बदहाल होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खतरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप है की पूर्व में उपखनिज लेकर दौड़ने वाले भारी भरकम डंपरों की आवाजाही से ही मोटर मार्ग के हालात खराब हुए हैं। मानक से ज्यादा वजन लेकर दौड़ने वाले डंपरों से मार्ग को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा। रही सही कसर आपदा ने पूरी कर दी। अधिकारियों की अनदेखी भी मोटर मार्ग की दयनीय हालत के लिए जिम्मेदार है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम गिरी ने विभागीय उपेक्षा पर रोष जताया है। मोटर मार्ग को तत्काल दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि जल्द मोटर मार्ग के हालत नहीं सुधारे गए तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन का बिगूल फूंक दिया जाएगा।
