◾ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे आयोजन समिति सदस्य
◾ 6 जून को पूर्णाहुती व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
◾ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार की भी है तैयारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के चूलिया बिडारी गांव में 31 मई से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश होगा। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी है। छह जून को भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। उसी दिन सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार भी होंगे।
चूलिया बिडारी गांव में स्थित भूमिया बूबू मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियां तेज हो गई है। 31 मई को विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कलश यात्रा निकाली जाएगी। रोजाना नित्य पंचांग पूजन के बाद दोपहर एक से डेढ़ बजे तक कथा पाठ होगा। रोजाना भजन कीर्तन भी होंगे। आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार छह जून को भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। कथा व्यास आचार्य पूरन पांडे होंगे। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर भागीदारी का आह्वान किया है। समिति सदस्यों के अनुसार छह जून को ही सुबह छह से आठ बजे तक सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार भी होंगे।
