◾ विशेष सफाई अभियान चला लोगों को किया जागरूक
◾जीआइसी रातीघाट व खैरना में चला विशेष अभियान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीआइसी रातीघाट व खैरना में वन विभाग के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में नौनिहालों ने वनों की सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विशेष सफाई अभियान चला गंदगी का निस्तारण किया गया।
गुरुवार को जीआइसी खैरना तथा रातीघाट में वन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को वनों का महत्व बताया। पर्यावरण की रक्षा को दैनिक जीवन शैली में बदलाव करने, परिवार के सदस्यों व क्षेत्रवासियों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा की वनों को सुरक्षा से जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है। वनाग्नि से वनों को बचाने की अपील की गई। वनों की रक्षा व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। बाद में विद्यालय परिसर के आसपास विशेष सफाई अभियान चला गंदगी का निस्तारण भी किया गया। जीआइसी खैरना के प्रधानाचार्य एमसी बजाज ने कहा की बरसात में वृहद पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान वन दरोगा मनीषा भंडारी, प्रधानाचार्य जीआइसी रातीघाट नवीन चंद्र पंत, डीएस रावत, नंदी पांडे, प्रेम सिंह, सोनू बिष्ट, खजान त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!