◾ विशेष टीम का होगा गठन, चलेगा छापेमारी अभियान
◾ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत होगा मुकदमा दर्ज
◾ एसडीएम ने किया शिंकजा कसने का दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाने की तैयारी कर ली है। विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम पारितोष वर्मा के अनुसार कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हाइवे पर स्थित गरमपानी, खैरना व आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस सिलेंडरों का काला कारोबार चरम पर है। पर्वतीय क्षेत्रों को रसोई गैस सिलेंडर लेकर जाने वाले वाहनों से काले कारोबार में लिप्त लोग औने पौने दामों पर सिलेंडर उतार ऊंचे दामों पर सिलेंडर की बिक्री करते हैं। धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडरो का व्यवसायिक इस्तेमाल भी जोर पकड़ने लगा है। सिलेंडर के बढ़ते काले कारोबार से सरकार को भी राजस्व की चपत लगाई जा रही है। काले कारोबार पर अंकुश लगाने को प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। इसके लिए बकायदा विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों को सिलेंडर लेकर जाने वाले वाहनों की भी हाइवे पर मॉनिटरिंग की जाएगी। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली पारितोष वर्मा के अनुसार काले कारोबार में लिप्त लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। पकड़े जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दावा किया की जल्द छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

error: Content is protected !!