◾ एकाएक नाम परिवर्तित करने पर जताई नाराजगी
◾ पुराने नाम से ही विद्यालय संचालित करने की मांग
◾ मनमानी पर दी आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

जीआइसी प्यूडा़ का नाम बदलने पर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की वर्षों पुराने विद्यालय का नाम बदला जाना अनुचित है। विद्यालय को पुराने नाम से ही संचालित किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि मनमानी की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
गुरुवार को ग्राम प्रधान प्यूडा विनोद बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जीआइसी प्यूडा़ का नाम बदलकर जीआइसी सतखोल कर दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद केसरवानी से मुलाकात कर बताया की लगभग पचास वर्ष पूर्व स्थापित विद्यालय अब तक जीआइसी प्यूडा़ के नाम से संचालित है। अब अचानक विद्यालय का नाम परिवर्तित कर दिया गया है जिससे लोगों में गहरी नाराजगी है। जबकि अस्पताल, डाकघर आदि प्यूडा़ के नाम से संचालित है।चेतावनी दी की यदि विद्यालय पुराने नाम से ही संचालित नहीं किया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। प्रधानाचार्य प्रमोद केसरवानी ने पंचायत प्रतिनिधियों को बताया की विद्यालय को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा मिला है तथा सीबीएसई पैटर्न लागू हुआ है। भरोसा दिलाया की नाम परिवर्तित न किए जाने संबंधित मांग को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान सरपंच धमेंद्र बिष्ट, भीम सिंह बिष्ट, जगत सिंह बिष्ट, रवि बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!