◾ ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में हुई महत्वपूर्ण बैठक
◾ अधिकारियों के लिए अहम दिशा निर्देश
◾ जंगली जानवरों से खेती बचाने को सोलर फेंसिंग व घेरबाड़ का प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट में हुई महत्वपूर्ण बैठक में तमाम बिन्दुओं पर चर्चा हुई।ग्राम्य विकास व पलायन निवारण आयोग के सदस्य सुरेश चंद्र सुयाल ने विभागीय योजनाओं का फीडबैक लिया। कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
ब्लॉक मुख्यालय सभागार में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग के सदस्य सुरेश चंद्र सुयाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। आयोग के सदस्य सुरेश चंद्र सुयाल ने योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। कृषि, उद्यान, एनआरएलएम, बैंक सखी, रिफ, ग्राम्य विकास आदि से जुड़े कर्मचारियों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। आयोग सदस्य ने समूहो से जुड़ी महिलाओं से स्वरोजगार अपनाने में आ रही कठिनाइयों की जानकारी ले समाधान का भरोसा दिलाया। किसानों ने जंगली जानवरों से खेती-बाड़ी को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया आयोग के सदस्य ने सोलर फेंसिंग व घेरबाड़ के प्रस्ताव उपलब्ध कराने व विभागीय अधिकारियों से योजनाओं का लाभ किसानों को देने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी, बीडीओ महेश चंद्र गंगवार, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष मनोज पडलिया, जुगल शर्मा, नैना भट्ट, ग्राम विकास अधिकारी दीपेन्द्र शर्मा, रविनंदन, धीरज जोशी, भानु प्रकाश पांडे, ओपी पांडे, मंजू देवी, प्रभा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
