◾ जेएनवी में पुलिस ने चलाया विशेष जागरुकता अभियान
◾नशे के दुष्परिणाम बता हेल्प लाइन नंबरों की दी गई जानकारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाडी़) में लगे एनसीसी शिविर में पुलिस ने कैडेट्स को विभिन्न जानकारियां दी। नशे से दूर रहने का आह्वान कर विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
सोमवार को चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार ने जवाहर नवोदय विद्यालय में लगे दस दिवसीय एनसीसी शिविर में पहुंच कैडेट्स को की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम में मौजूद कैडेट्स व विद्यार्थियों को समाज में लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति व नशे से दूर रहने की अपील की गई। साइबर क्राइम से बचने के तौर तरीके बताए गए। गौरा शक्ति एप, ई एफआइआर, महिला सुरक्षा, आपातकालीन 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, व साइबर हेल्पलाइन 1930 के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कैडेट्स से यातायात के नियमो का पालन कर लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया। प्रधानाचार्य राज सिंह ने कैडेट्स से महत्वपूर्ण जानकारियां का लाभ उठाने की बात कही।

error: Content is protected !!