◾ काकड़ीघाट चौराहे में मिष्ठान वितरण कर जताई खुशी
◾ बेतालघाट क्षेत्र में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कर्नाटक प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। वक्ताओं ने इस जीत को संगठन की जीत करार दिया।
काकड़ीघाट क्षेत्र में कंडारखुवा पट्टी के अध्यक्ष गोपाल सिंह कनवान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया। गोपाल सिंह कनवान ने जीत को ऐतिहासिक बताया। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ कर्नाटक की जनता ने वोट किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र से भी भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। आरोप लगाया कि भाजपा राज में देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इस दौरान सुंदरलाल, हरक सिंह, नारायण सिंह, जीवन सिंह, रमेश भंडारी, मोहन सिंह, देवेंद्र सिंह, सुनील प्रकाश, उमेद सिंह, इंदर सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक चुनाव में मिले जनादेश पर खुशी जताई। मिष्ठान वितरण भी किया गया।