◾अनगिनत गड्डे व भूधंसाव से मार्ग हुआ खस्ताहाल
◾कई दुर्घटना होने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध
◾ विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से क्षेत्रवासियों में नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण शहीद बलवंत सिंह वर्धो मोटर मार्ग पर कदम कदम पर दुर्घटना का खतरा खतरा बढ़ता ही जा रहा है। अनगिनत गड्डे जोखिम दोगुना कर दे रहे हैं बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है‌। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
कारगिल शहीद बलवंत सिंह मेहरा के नाम से बढेरी, बर्धो, नैनीचैक, रतौडा़, तिवारीगांव, आमबाडी़, बेतालघाट समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला भुजान – वर्धो मोटर मार्ग बंद से बदतर हालात में पहुंच गया है। जगह – जगह भूधंसाव से दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। कई जगह मोटर मार्ग का बडा़ हिस्सा ध्वस्त भी हो चुका है। अनगिनत गड्डे जोखिम दोगुना कर दे रहे हैं। मोटर मार्ग की बदहाली से वाहन चालक भी परेशान हैं आए दिन वाहनों में भी तकनीकी खराबी आ जा रही है जिससे वाहन चालकों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव के वासिंदे भी जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। आरोप है की कई बार मोटर मार्ग को दुरुस्त करने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। खतरा बढ़ते ही जा रहा है। शहीद के गांव को जोड़ने वाली सड़क की सुध न लिए जाने से लोगों में गहरी नाराजगी भी व्याप्त है। कोसी घाटी जन सेवा समिति के उपाध्यक्ष दयाल सिंह दरमाल, हेमेंद्र मेहरा, कुबेर सिंह, हरीश सिंह, बिशन जंतवाल आदि ने मोटर मार्ग को दुरुस्त किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!