breaking-news

= देहरादून के पर्यटक खतरे से अनजान पहुंच गए गहराई के बीच
= सेल्फी के फेर में दरकिनार किया खतरा
= गांव वालों ने चेताया तो आए नदी से बाहर

(((कुबेर जीना/ अंकित सुयाल की रिपोर्ट)))

नावली स्थित कोसी नदी क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खतरे से अनजान देहरादून निवासी पर्यटक नदी के बीचो-बीच तक पहुंच गए। स्थानीय लोगों के टोकने पर बमुश्किल नदी से बाहर आए। बाद में लोगों ने दोनों को कुछ दिन पूर्व ही घटना की जानकारी दी।
गुरुवार को नावली क्षेत्र में भंवर वाले स्थान पर एक बड़ी घटना टल गई। देहरादून से पहुंचे पर्यटक दोपहर को खतरे से अनजान नदी क्षेत्र में उतर गए। आसपास आवाजाही कर रहे गांव के लोगों ने दोनों को आवाज दी नदी से बाहर आने के लिए कहा लेकिन दोनों सेल्फी लेने में व्यस्त रहें। गांव वालों ने करीब जाकर दोनों को कुछ दिन पूर्व ही इसी क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी दी तब दोनों नदी से बाहर निकल आए। गांव वालों को बताया कि खतरे का अंदाजा न होने से वह गहराई तक पहुंच गए। ग्रामीणों का आभार जताया। यदि समय रहते गांव के लोग पर्यटक को को ना चेताते तो बड़ी आ सकती थी। बाद में पर्यटक वहां से गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इधर ग्रामीणों ने तत्काल गहराई व खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग दोहराई है।