Breaking-News

= गांव के लोगों को हो रही परेशानी
= एक राजस्व उपनिरीक्षक पर कई गांवों की जिम्मेदारी

(((हेमंत साह की रिपोर्ट)))

पहाड़ों में व्यवस्था अजब गजब है। तहसील कोश्या कुटोली के अंतर्गत दस राजस्व क्षेत्रो की रखवाली महज तीन राजस्व उपनिरीक्षकों के हवाले है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहीं ना कहीं विभागीय कार्यों में भी दिक्कतें बढ़ रही है। मानसून भी दस्तक दे रहा है। राजस्व उपनिरीक्षकों की कमी से परेशानी बढ़ती जा रही है।
तहसील के अंतर्गत पाडली, बारगल, मझेडा़, सिमलखा, प्यूडा़, मौना, मल्ली कुटोली, सुयालबाडी़, बेडूली, धनियाकोट आदि क्षेत्र आते हैं। महज तीन राजस्व उपनिरीक्षक दस राजस्व क्षेत्रों की कमान संभाल रहे हैं। दो राजस्व उपनिरीक्षक पुलिस ट्रेनिंग को भेजे गए हैं जबकि एक राजस्व उपनिरीक्षक की तैनाती जमरानी बांध परियोजना में है पहले ही महज छह राजस्व उपनिरीक्षकों से काम चलाया जा रहा था। की अब तीन राजस्व उपनिरीक्षकों की कमी हो गई। मानसून भी नजदीक है वही राजस्व उपनिरीक्षकों की रिपोर्ट के लिए तमाम गांवों के लोग भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। दूरदराज के लोग राजस्व उपनिरीक्षकों को ढूंढ रहे हैं। निराशा हाथ लगती है। एक राजस्व उपनिरीक्षक के पास कई राजस्व गांव की जिम्मेदारी है पर एक अकेला राजस्व उपनिरीक्षक किन-किन गांवो की जिम्मेदारी संभाले। ऐसे में दिक्कत बढ़ रही है । लोगों ने राजस्व क्षेत्र के अनुसार ही राजस्व उपनिरीक्षकों की तैनाती किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!