◾शहीद खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में वार्षिक खेल प्रतियोगिता
◾अधिकांश प्रतियोगिताओं में बेटीयों ने किया शानदार प्रदर्शन
◾ पुरुस्कार व प्रमाण पत्र से किया गया विजेताओं को सम्मानित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शहीद खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट के वार्षिक खेल प्रतियोगिता की लंबी कूद प्रतियोगिता में मनीषा हाल्सी ने बाजी मारी जबकि मैराथन दौड़ में मनोज सिंह बिष्ट सबसे तेज दौड़। ब्लॉक प्रमुख आंनदी बधानी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
वार्षिक खेल प्रतियोगिता पर बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट आनंदी बधानी ने खेलों को जीवन के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रतिभागियों से खेल मैदान पर खेल भावना का प्रदर्शन का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. कमल जोशी ने कहा की प्रतियोगिता में छात्रों से ज्यादा छात्राओं ने प्रमाण पत्र बटोरे हैं। ये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अवधारणा को व्याख्या को स्पष्ट करता है। लम्बी कूद में मनीषा हाल्सी पहले, रेनु मनराल दूसरे, तथा प्रतिभा तीसरे स्थान पर रहीं । मैराथन दौड़ में मनोज सिंह बिष्ट ने बाजी मारी। भाष्कर पुरी दूसरे तथा गौरव सिंह भंडारी तीसरे स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में मनीषा पंत विजेता बनी। मनीषा हाल्सी व माया जोशी दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही l पुरुष वर्ग चार सौ मीटर दौड़ में मनोज सिंह बिष्ट पहले व गौरव सिंह भण्डारी दूसरे पायदान पर रहे। l महिला वर्ग भाला फैंक में बबीता चौरसिया पहले, भारती जलाल दूसरे व बबीता तीसरे स्थान पर रही l भाला पुरुष में मनोज सिंह प्रथम, संदीप सिंह भंडारी द्वितीय, प्रशांत खुल्बे तृतीय स्थान पर रहे l महिला चार सौ मीटर दौड़ में प्राची बधानी प्रथम, भारती जलाल द्वितीय, नेहा जलाल तृतीय स्थान पर रही। प्रभारी प्राचार्य डा. ईप्सिता सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, आयोजन समिति के संयोजकों का आभार जताया। इस दौरान खेल प्रभारी व आयोजन सचिव डा. भुवन मठपाल, डा. दीपक, डा. तरुण कुमार आर्या गरिमा पांडेय, दिनेश जोशी, डा. फरज़ाना अजीम, मुकेश रावत, ललित मोहन, प्रेमा देवी, छात्र संघ अध्यक्ष मोहित पंत, सचिव संदीप भंडारी, उपाध्यक्ष शीला रिखाड़ी भरत आर्या, राहुल बधानी आदि मौज़ूद रहे।