◾ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया योजना का लोकार्पण
◾ हजारों नाली कृषि भूमि की हो सकेगी सिंचाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप बहने वाली कोसी नदी पर बनी नौगांव सिंचाई योजना अस्तित्व में आ गई है। करीब 97 लाख रुपये की लागत से तैयार इस योजना से नौगांव की लगभग चार हजार नाली कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किसानों की आर्थिकी सुधारने को राज्य व केंद्र सरकार तमाम योजनाएं चला रही हैं। ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता में है।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बहुप्रतीक्षित नौगांव सिंचाई योजना का विधिवत लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि छोटे बडे सभी किसानों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ताकि खेती किसानी का आधुनिक व विज्ञानी तकनीक से प्रशिक्षण देकर ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश का किसान सशक्त और खुशहाल होगा तो राज्य भी तेजी से विकास करेगा। इससे पूर्व मंत्री के क्षेत्र में पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में कई भाजपा कार्यकर्ता तथा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
