◾आसपास के गांवों से उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु
◾ मातारानी के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
◾ भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के रतौडा़ गांव में स्थित मां भगवती मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरु हुए संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भंडारे के साथ पारायण हो गया। माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। भंडारे में आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा।
मां भगवती मंदिर रतौडा़ में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। शनिवार को मंहत हरदास गिरी की देखरेख में आचार्य पं आंनद बल्लभ शास्त्री ने यजमान चंदन सिंह दरमाल, धन सिंह मेहरा, पूरन सिंह दरमाल, धन सिंह दरमाल से विधि विधान से पूजा अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। माता रानी के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास चंद्र शेखर त्रिपाठी ने कथा पाठ किया। कहा की सच्चे मन ने मां की अराधना से तमाम कष्टों का निवारण होता है। दोपहर में हवन, महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के नैनीचैक, वर्धो, तल्ला व मल्ला गांव, तिवारीगांव, आमबाडी़, बेतालघाट, घंघरेठी, गरमपानी, खैरना, भुजान आदि तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। इस दौरान आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!