◾ मृतक के भाई ने राजस्व पुलिस को सौंपी तहरीर
◾ घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
◾विद्युत विभाग ने भी की शिंकजा कसने की तैयारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गैरखाल गांव में खेत में छोड़े गए कंरट से युवक की मौत के मामले में राजस्व पुलिस ने परिजनो की तहरीर के आधार पर एक ग्रामीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व उपनिरीक्षक धनियाकोट मोहम्मद शकील के अनुसार मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी गई है। कुछ लोगों के बयान भी लिए गए हैं। राजस्व उपनिरीक्षक ने दावा किया है की जल्द जांच पूरी कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जाएगी।
बीते मंगलवार को गैरखाल गांव में मवेशियों की खोज में निकला अर्जुन सिंह (28) पुत्र दलीप सिंह घर से कुछ दूर खेत में छोड़े गए करंट की चपेट में आकर दम तोड़ चुका है। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम पारितोष वर्मा ने भी मामले में जांच बैठा दी है वहीं शुक्रवार को मृतक के भाई देवेंद्र सिंह व परिजनों ने राजस्व उपनिरीक्षक धनियाकोट मोहम्मद शकील को तहरीर सौंप घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। राजस्व उपनिरीक्षक मो. शकील के अनुसार तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में खेत शंकर राम का होने का खुलासा हुआ है। राजस्व उपनिरीक्षक ने दावा किया की सभी बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेजी जाएगी। साफ कहा की घटना के लिए जिम्मेदार लोगो को बख्सा नहीं जाएगा।

विद्युत विभाग ने भी की शिंकजा कसने की तैयारी

घटना के बाद अब विद्युत विभाग ने भी शिंकजा कसने की तैयारी कर ली है। एसडीओ मनोज तिवारी के नेतृत्व में घटनास्थल के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट विद्युत निरीक्षक हल्द्वानी को भेज दी गई है वहीं विद्युत लाइन में छेड़छाड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश अवर अभियंता को दिए गए हैं। एसडीओ मनोज तिवारी के अनुसार मामले की रिपोर्ट विद्युत निरीक्षक को भेज दी गई है जहां से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी वहीं हाइटेंशन लाइन में छेड़छाड़ करने पर अवर अभियंता को मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।